फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में बीईओ और एआरपी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षक से ली थी रकम

Mon, 22 Dec 2025 07:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बरेली की एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को शाहजहांपुर के कलान में बड़ी कार्रवाई की। एक शिकायत के आधार पर टीम ने बीईओ और एआरपी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ मीरानपुर कटरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
बीईओ सतीश कुमार मिश्रा, एआरपी सुशील सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में बरेली की एंटी करप्शन टीम ने कलान के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सतीश कुमार मिश्रा व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) सुशील सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों ने शिक्षक से स्कूल से अनुपस्थित दिवस के निस्तारण के लिए धनराशि ली थी। 
विज्ञापन


मथुरा के थाना राया के मोहल्ला पठानपाड़ा निवासी डब्ल्यू कुमार कलान विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। गत दिनों बीईओ के निरीक्षण में स्कूल से गैरहाजिर मिलने पर उन्हें बीईओ ने नोटिस जारी किया था। आरोप है कि मामले को निस्तारित करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की गई।

मीरानपुर कटरा में दर्ज कराई गई रिपोर्ट 
डब्ल्यू कुमार ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली से की। सोमवार को एंटी करप्शन टीम के प्रभारी जितेंद्र सिंह टीम के साथ कलान पहुंचे। दोपहर 2:13 बजे जीआईसी के सामने मिठाई की दुकान के सामने डब्ल्यू कुमार ने जैसे ही धनराशि दी, एंटी करप्शन टीम ने बीईओ व एआरपी को दबोच लिया। उन्हें कार में बैठाकर कटरा थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


ट्रैप टीम के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मीरानपुर कटरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें