फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सहज योग के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सहज योग ध्यान केंद्र पर उप​स्थित साधक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सहज योग ध्यान केंद्र लोक विहार कॉलोनी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ पीयूष बेरी ने कहा कि स्वास्थ्य, संयम और सामंजस्य का रास्ता योग है। बेरी ने बताया कि भारत ने 175 देशों की मदद से योग को विश्व पटल पर स्थापित किया है।
विज्ञापन

सहजयोग मानव को अपने व्यावसायिक, सामाजिक और निजी जीवन को आध्यात्मिक शक्ति के साथ एकीकृत करने में सक्षम बनाता है। सहजयोग ने वैज्ञानिक स्तर पर कुंडलिनी जागरण और अच्छे स्वास्थ्य के बीच के संबंध को प्रमाणित किया है। कहा कि सहजयोग की मदद से हम आज के आधुनिक जीवन के तनाव को कम कर सकते हैं। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक सुशील भैया, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें