फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दंगे कराने पर आमादा  हैं सपा और भाजपा’

Thu, 14 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- बसपा के कैडर कैंपों में दोनों दलों पर पदाधिकारियों ने बोला हमला
विज्ञापन

तमाम सियासी उठापटक के बीच बसपा अपने कैडरों को संयत रहते हुए प्रतिपक्षी दलों के साजिशों से सजग रहते हुए होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संदेश देना शुरू कर दिया है। कैडरों को अभी से ही बूथ स्तर पर आम वोटरों से तालमेल बिठाते हुए उन्हें भाजपा और सपा के नापाक इरादों से वाकिफ कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिले में लगातार दूसरे दिन हुए कैडर कैंप में मुख्य जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर और जोन कोआर्डिनेटर राममूर्ति लाल ने दो टूक संदेश दिया कि सपा और भाजपा अपने - अपने सियासी हित साधने को दंगा कराने पर आमादा है जबकि बसपा कानूनराज और सर्वसमाज के हित में हर संघर्ष को तैयार है। 
विज्ञापन

बुधवार को पुवायां विधानसभा के लिए बंडा में आयोजित कैडर कैंप के बाद बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के कैडरों का पुवायां रोड स्थित सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में कैंप आयोजित हुआ। जोन कोआर्डिनेटर राममूर्ति लाल ने कहा कि होने वाले विधानसभा चुनाव मद्देनजर सपा और भाजपा दोनों ही बसपा की व्यापक मौन जनाधार से घबराहट में हैं एवं दोनों गुपचुप सियासी तालमेल कर सकते हैं। केंद्र में भाजपा के अच्छे दिन दिखाने के दावे की पोल खुल चुकी है तो प्रदेश में सपा सरकार के राज में सुरक्षा करने वाली पुलिस खुद सुरक्षा को मोहताज है। प्रदेश में सपा शासनकाल में साढ़े तीन सौ से अधिक सांप्रदायिक दंगे अब तक हो चुके हैं। ऐसे में कानून का राज लाने को बसपा ही सही विकल्प है और इस तथ्य को कैडर अंतिम पायदान वाले वोटर तक पहुंचाएं। कैंप की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने की। कैंप में कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, रामलड़ैते कनौजिया और राम कुमार मौर्या के अलावा नगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी एडवोकेट हाजी मो. असलम खां, खेमकरन लाल, जदुवीर गौतम, महेश सागर, नबीउल्लाह, राजेश्वर सिंह, जितेंद्र नाथ तिवारी, राम रक्षपाल, महेश गौतम, अरविंद सिंह, नरेंद्र गौतम, रऊफ खां, हरिराम कश्यप, संतोष प्रजापति आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें