बैग में मिला ये सामान
कुएं में कटे सिर की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। शव के पास मिले बैग में कपड़ों के अलावा शीशा, कंघा, सिंदूर की डिब्बी, किताब और मोरपंख भी बरामद हुए। आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर विनोद पुत्र राजा शर्मा निवासी गांव सिउड़ी, थाना कलान दर्ज था। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया, लेकिन वे शव की शिनाख्त नहीं कर सके।
यह भी पढ़ें- बरेली: खाद्य निरीक्षक बनकर वसूली कर रहा था सेवानिवृत्त तहसीलदार, तीन साथियों समेत गिरफ्तार; ऐसे खुली पोल
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा और सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कुएं के आसपास 500 से 600 मीटर के दायरे में तलाश की गई, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला। शव चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। कुछ दूरी पर खून के निशान भी मिले हैं।
खुद को मृत साबित करने की साजिश का एंगल भी जांच में
पुलिस की शुरुआती जांच में आधार कार्ड पर दर्ज विनोद का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कलान थाने में उसके खिलाफ वर्ष 2016, 2023 और 2025 में तीन मामले दर्ज हैं। ये मुकदमे छेड़खानी, एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे। वर्ष 2023 के एक मुकदमे में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद वह जेल भी जा चुका है।
पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी दूसरे व्यक्ति की हत्या कर उसका सिर काटने और शव कुएं में फेंकने के पीछे विनोद की पहचान छिपाकर खुद को मृत साबित करने की साजिश तो नहीं है। फिलहाल इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।
डीएनए जांच से होगी शव की पहचान
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतक की वास्तविक पहचान और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। विवेचना चल रही है।