फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शाहजहांपुर में भी रुकेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस

Fri, 28 Jul 2017 11:28 PM IST
शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
Begumpura Express will also stop in Shahjahanpur - फोटो : Begumpura Express will also stop in Shahjahanpur
विज्ञापन
प्रदेश के केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयास से जम्मूतवी से बनारस जाने वाली सुपरफास्ट 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस का स्टॉपेज अब शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी हो गया है। इस ट्रेन के स्टॉपेज से यात्रियों को दो घंटे में लखनऊ से यहां पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले इस ट्रेन का स्टॉपेज लखनऊ के बाद मुरादाबाद में था। यह परिवर्तन पांच अगस्त से लागू होगा।
विज्ञापन

जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12238/12237) में यह परिवर्तन फिलहाल प्रायोगिक तौर पर छह माह की अवधि के लिए किया गया है। जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस (12237) अभी लखनऊ से चलकर सीधे मुरादाबाद ही रुकती है, लेकिन अब यह 20:38 बजे शाहजहांपुर में रुका करेगी। वहीं वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13338) शाहजहांपुर में 04.18 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अगर राजस्व में वृद्धि होती है तो इस अतिरिक्त ठहराव को स्थाई कर दिया जाएगा अन्यथा की स्थिति में ठहराव बंद कर दिया जाएगा। केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयास से रोजाना लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है। यह ट्रेन डाउन में सुबह आठ बजे शाहजहांपुर आती है। लखनऊ की दूरी राज्य रानी एक्सप्रेस से भी जल्दी तय कर लेती है। रेल यात्रियों को मिली सहूलियत से जहां यात्री खन्ना को धन्यवाद दे रहे हैं, वहीं रेलवे की रोजाना आय में भी बढ़ोतरी होगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक यह स्टापेज छह माह के लिए ट्रायल के तौर पर किया गया है। आय बढ़ने पर इसे नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें