फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे भरने को कारसेवा शुरू

Tue, 15 Nov 2016 11:34 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कारसेवा - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 पुवायां-बंडा मार्ग काफी समय से गड्ढों में तब्दील है। शिकायतों के बाद भी जब लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया तो लोगों ने कारसेवा से रोड के गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन

पुवायां बंडा मार्ग नेशनल हाइवे घोषित हो चुका है, लेकिन इसका निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इस रोड के चौड़ीकरण की चर्चा दो वर्ष से चल रही है, लिहाजा पीडब्लूडी ने रोड की मरम्मत का काम बंद कर दिया। लिहाजा सड़क और ज्यादा खराब हो गई है। इस समय रोड में एक-एक फिट गहरे गड्ढे हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर कीर्तन यात्रा निकाली जानी है। बंडा से पुवायां होते आकर यात्रा वापस बंडा पहुंचेगी। यात्रा में शामिल वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो इसको देखते हुए कारसेवा के माध्यम से गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को लोगों ने मिट्टी से गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया। पूर्व विधायक चेतराम ने भी अपने बेटे नीरज के साथ कारसेवा की। कारसेवा में रजविंदर सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, डॉ. बलविंदर सिंह, जरनैल सिंह, गांव जारमानो, खिरिया, तितुरा, कुंवरपुर जप्ती, करनापुर के लोगों ने कारसेवा में श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें