फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छत्ते में बाज के चोंच मारने से भड़क उठीं मधुमक्खियां, यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बनी पानी की टंकी पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में रविवार की शाम करीब चार बजे एक बाज ने चोंच मार दी। इस पर मधुमक्खियां भड़क उठीं और उन्होंने राहगीरों को काटना शुरू कर दिया। उनसे बचने के लिए आसपास के दुकानदाराें ने अपने शटर गिरा दिए।
विज्ञापन

इस दौरान करीब एक घंटे तक लिपुलेख-भिंड हाईवे पर आवागमन भी थमा रहा। इस दौरान टंकी के पास मिष्ठान भंडार के मालिक शिवम गुप्ता, सचिन भारद्वाज, पंकज सिंह, करन राठौर आदि 10-12 लोगों को मधुमक्खियाें ने काटकर घायल कर दिया। बाद में फूस और कंडे सुलगाकर उनके धुएं से मधुमक्खियाें को हटाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें