कैंट में मधुमक्खियाें के काटने पर बचती छात्रा। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र में रामलीला मैदान स्थित बाजार के पास मधुमक्खियाें को किसी ने छेड़ दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियाें ने कई लोगों को काटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
कैंट के बाजार में लोगों का आना-जाना रहता है। जीएफ कॉलेज, ओसीएफ अस्पताल भी है। इसी मार्ग पर पुराने पेड़ होने के चलते मधुमक्खियाें के छत्ते लगे हैं। उनके छत्ते पर किसी ने ईंट उछाली तो मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। मधुमक्खियाें से बचने के लिए लोग इधर-उधर छिपने लगे।
दुकानों, मकानों में छिपकर जान बचाई। मधुमक्खियाें ने कई लोगों को काटा। एक व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि मधुमक्खियाें से बचने के लिए लोग भाग रहे हैं। छात्राएं बालों और गले पर मधुमक्खियाें के चिपटने से हटाते हुए नजर आ रहीं हैं।