एमएलसी जयेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय आत्मीयता के चलते जगेंद्र के परिवार वालों को मुख्यमंत्री से मिलवाकर अर्थिक मदद दिलवाई है। मेरी वजह से अगर किसी गरीब परिवार को आर्थिक सहायता और रोजी-रोटी मिलती है तो इससे बड़ा कोई काम नहीं हो सकता है। फिलहाल अभी सपा में शामिल होने का मेरा कोई इरादा नहीं है।
जयेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने जगेंद्र के पिता सुमेर सिंह और बेटेे राहुल को सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलवाया। मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटे तक दोनों से घटना के विषय में पूरी जानकरी ली। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर किसी को बक्शा नहीं जाएगा। जयेश प्रसाद ने कहा कि जगेंद्र का परिवार काफी गरीब है। मुख्यमंत्री की तरफ से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उनके परिवार की आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। इसके साथ दोनों बच्चों की नौकरी लगने से उनका भविष्य संभल जाएगा।