फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी मालिक हड़प रहे डिलीवरीमैन का कमीशन

Mon, 22 Jun 2015 11:49 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा गैस एजेंसी के डिलीवरीमैनों  ने सोमवार को एलपीजी की सप्लाई ठप कर दी। इससे ग्राहकों को भारी कठिनाइयों का समाना करना पड़ा है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा होम डिलीवरी पर प्रति सिलेंडर 16 रुपये दिया जाते हैं, लेकिन रोजा गैस एजेंसी के मालिक कमीशन नहीं देते हैं। वेे ग्राहकों से अतिरिक्त पैसा लेने का दबाव बनाते हैं। इसी कमीशन की मांग को लेकर सोमवार सुबह डिलीवरीमैन अजय प्रेमी की अगुवाई में करीब क्षेत्र के दर्जन भर डिलीवरीमैन्स ने होम डिलीवरी देने से इंकार कर जमकर हंगामा काटा और धरने पर बैठ गए।
डिलीवरीमैन्स के हड़ताल कर देने पर रोजा गैस एजेंसी के प्रबंधक अनिल चतुर्वेदी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। हड़ताल करने वालों में रामशंकर, राकेश पाल, जयवीर, पप्पू, नजीम बाबू, अनीस, बब्लू यादव, सर्वेश, नईम, सुशील, रामकुमार, अश्वनी कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



कमीशन को लेकर डिलीवरीमैनों ने हड़ताल कर दी है। इस कारण सोमवार को गैस सिलेंडरों की सप्लाई में बाधा आई है। एजेंसी मालिक गैर जनपद में हैं। इनके आने पर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- अनिल चतुर्वेदी, प्रबंधक रोजा गैस एजेंसी

रोजा में मिलता है सात सौ का सिलेंडर
रोजा में गैस एजेंसी के डिलीवरीमैनो ने हड़ताल के दौरान खुलासा किया है कि गैर रियायती गैस सिलेंडरों का मूल्य 674 रुपये है। इसमें एजेंसी स्वामी द्वारा डिलीवरीमैनो को 16 रुपये देय होता है जो नहीं दिया जाता है और ग्राहकों से ज्यादा पैसे लेकर यह सिलेंडर सात सौ रुपये में बेचा जाता है जो ग्राहक होम डिलीवरी नहीं कराता है, तब भी उसे सात सौ रुपये का भुगतान करना होता है। नियमानुसार उसे 658 रुपये में गैस सिलेंडर मिलना चाहिए। इस तरह से गैस एजेंसी के मालिक डिलीवरीमैनों के अलावा ग्राहकों का भी शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन


कमीशन मांगने पर डिलीवरीमैन को गुर्गों ने पीटा
रोजा गैस एजेंसी के मालिकों से पिछले कई दिनों से कमीशन की मांग कर रहे एक डिलीवरीमैन सर्वेश उर्फ पकौड़ी निवासी आदर्श नगर कालोनी रोजा को बोलेरो पर सवार चार युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। यह वाक्या शुक्रवार की दोपहर का है। डिलीवरीमैन सर्वेश की मार पड़ती रही और एजेंसी से जुड़े लोग सारा वाकया देखते रहे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें