एसएस कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान चित्र बनातीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश व स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्रग्स उन्मूलन और साइबर क्राइम विषय पर विद्यार्थियों ने सुंदर व सृजनात्मक चित्र बनाए।
डॉ. प्रज्ज्वल पुंढीर के संयोजन में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रदीप शर्मा व डॉ. मंजू सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता में अंशुल वर्मा ने प्रथम, लखनऊ के निखिल ने द्वितीय, बरेली कॉलेज बरेली की कशिश वर्मा ने तृतीय, एसएस कॉलेज में रुचि देवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को दस फरवरी को समापन समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश आजाद, प्रबंध समिति के सचिव प्रो. अवनीश मिश्रा, प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. शालीन सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. विनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद