फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राॅयल इलेवन ने पुलिस क्लब को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान पर मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्व. सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल इलेवन ने पुलिस क्लब को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

जीएफ काॅलेज के मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल मैच में पुलिस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। गौरव ने 18, शौर्य कसाना ने 16 रन बनाए। रॉयल इलेवन की ओर से अभिषेक कश्यप, अरीब और अनुज यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में रॉयल इलेवन की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।


नीतीश कुशवाहा ने 16, अपूर्व में 11 रनों का योगदान दिया। पुलिस क्लब की ओर से अभिषेक और नरेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अभिषेक कश्यप रहे। अंपायर अभय सिंह गुर्जर और मुनाजिर नियाजी रहे। स्कोरिंग सनी व कमेंट्री पंकज छापू ने की। टूर्नामेंट आयोजक अभय सिंह गुर्जर के अनुसार, फाइनल मुकाबला पांच फरवरी को क्राउन वारियर और रॉयल इलेवन के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

-
धामी की गेंदबाजी से जीता कुमाऊं रेजीमेंट
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में स्व. विक्रम बतरा मेमोरियल कारगिल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कुमाऊं रेजीमेंट ने मंडल आर्मी को 40 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के गेंदबाज धामी सिंह ने पांच विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया
कैंटोंमेंट के मैदान पर टॉस जीतकर मंडल आर्मी टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय किया। कुमाऊं रेजीमेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। बल्लेबाज प्रह्लाद सिंह ने 40 और हिमांशु तिवारी ने 11 रनों की पारी खेली। मंडेला आर्मी के गेंदबाज साहिल ने चार, रूपेश कुमार ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मंडल आर्मी की टीम 20 ओवर में मात्र 119 रन बना सकी। बल्लेबाज सीओ स्टीवन ने 33 रन बनाए। गेंदबाज धामी सिंह ने पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मैच के अंपायर रिजवान व दिनेश शर्मा थे। स्कोरर सत्येंद्र मिश्रा थे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें