फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धान की फसल जोतने का विरोध करने पर पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव मुबारिकपुर निवासी गुलफाम ने थाने में तहरीर देकर धान की फसल जोतने और विरोध करने पर पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुलफाम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विश्नू ने बैनामे के जरिये वर्ष 1978 में खेत खरीदा था। पिता की मौत के बाद खेत पर उनका कब्जा है। आरोप है कि 28 जून को गांव के संजीव मिश्रा, मनोज मिश्रा, पुवायां के अमन वाजपेयी, गांव सतवां के लकी वाजपेयी ने ट्रैक्टर से धान की फसल जोत दी थी।
विज्ञापन

विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। विपक्षियों ने उन्हें और उनके भतीजे संतोष कुमार की पिटाई भी लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर पूर्व प्रधान संजीव मिश्रा ने बताया कि उनके पक्ष में भी बैनामा है। गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें