रामचंद्र सिंह डिग्री कालेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में अब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मिले चुनाव परिणाम में वार्ड संख्या एक ग्राम पंचायत चितरऊ जावित्री देवी, वार्ड संख्या दो ग्राम पंचायत पहाड़पुर पिपरिया कन्हईलाल, वार्ड संख्या 64 जरीनपुर चंद्रकली, वार्ड संख्या 47 राजेरायपुर सुनील कुमार, वार्ड संख्या 65 पहाड़पुर पिपरिया रानीबेटी, वार्ड संख्या 37 गोपालपुर ढाई मनोज कुमार, वार्ड संख्या 10 चौंराबगरखेत सत्यराम, वार्ड संख्या 57 सिकंदरपुर कायस्थान हरिनाथ पाल विजयी रहे।
वहीं, वार्ड संख्या 30 नूरपुर नरसुइया रामबेटी, वार्ड संख्या 29 थरिया चंपा देवी, वार्ड संख्या तीन भरतापुर सुनील कुमार, वार्ड संख्या 39 पृथ्वीपुर ढाई पूनम, वार्ड संख्या 13 जरौली काठी जगपाल, वार्ड संख्या 66 कुनिया शाहनजीरपुर ममता सिंह पत्नी कृष्ण कुमार सिंह, वार्ड संख्या 58 सिकंदरपुर कायस्थान द्वितीय अनीता देवी, वार्ड संख्या 40 कुडऱा सुदीश कुमार, वार्ड संख्या 11 मई खुर्द कलां अनंगपाल, वार्ड संख्या 19 कौहीं प्रथम तौलेराम, वार्ड संख्या 67 मिर्जापुर प्रथम अमित कुमार, वार्ड संख्या चार हरसीपुर मोरपाल, वार्ड संख्या 20 कौंहीं द्वितीय सुनील कुमार विजयी घोषित किए गए हैं।
तिलहर में बीडीसी के परिणामों की घोषणा जारी
तिलहर (ब्यूरो)। तिलहर ब्लाक की क्षेत्र पंचायत के वार्ड 12 से शक्ति कुमार सिंह को 775 मत प्राप्त कर विजयी हुए जबकि मोहम्मद सफी को मात्र दो वोट मिले। वार्ड 11 अमनपुर से फिदा हुसैन को 281 वोट प्राप्त कर विजयी घोषित हुए, जबकि बहाद्दीन को 196 वोट मिले। वार्ड 62 ख्वाजा सराय उर्फ सरैयां से नन्ही देवी को 297 वोट मिले जबकि रोशन सिंह को 288 वोट मिले।
तिलहर ब्लाक के वार्ड 51 चांवर खास से रूपा सागर 353 पाकर विजयी घोषित हुए, जबकि वार्ड 52 उसमानपुर टिसुइ से कमलेश 387 वोट पाकर विजेता बने। वार्ड एक रूद्रपुर से नरेश को 302 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। वार्ड दो गुरगिया बहादुरपुर से गंगा देई 226 वोट पाकर विजयी हुई तो वार्ड 22 बिहारीपुर से सावित्री देवी 478 वोट पाकर विजयी रहीं। वार्ड 61 लखोहा से रामश्री को 284 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। वार्ड 21 प्रह्लादपुर से रामरहीश को 221 वोट पाकर विजेता घोषित हुए।