फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टेंडर प्रक्रिया में खामियों के विरोध में बीडीसी सदस्यों ने दिया धरना

विज्ञापन
कलान में ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे बीडीसी सदस्य। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कलान। क्षेत्र पंचायत समिति की टेंडर प्रक्रिया में खामियों का आरोप लगाते हुए बीडीसी सदस्यों ने सोमवार से ब्लॉक कार्यालय परिसर के मंदिर प्रांगण में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हाेंने नारेबाजी करते हुए सरकारी धनराशि के दुरुपयाेग की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य जवाहर यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। पूरे प्रकरण में ब्लॉक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी कोई कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। इसलिए बीडीसी सदस्यों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है।
उनका कहना है कि मामले में जवाबदेह लोगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में विनोद कुमार, जवाहर सिंह, संजय गुप्ता,, नेम सिंह, कल्लू यादव, विनोद कुशवाहा आदि बीडीसी सदस्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें