फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के 458 प्रत्याशियों ने पर्चे किए दाखिल

Sat, 10 Oct 2015 11:57 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 458 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इनमें पिछड़ा वर्ग के 310, सामान्य वर्ग के 90 तथा 58 अनुसूचित जाति के प्रत्याशी शामिल हैं, जबकि इन सभी वर्ग में विभिन्न वार्डों से 219 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वार्ड संख्या 11 में केवल एक ही प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा है। नामांकन के दौरान प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 व 15 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 16 अक्तूबर को नाम वापसी के साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का वितरण किया जायेगा। मालूम हो कि ब्लाक क्षेत्र की कुल 95 बीडीसी सीटों में 38 अनारक्षित, 20 महिला वर्ग, 16 पिछड़ा वर्ग, नौ पिछड़ा वर्ग महिला, आठ अनुसूचित जाति तथा चार सीटें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें