फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंडर-19 में उत्तराखंड के कैंप के लिए बल्लेबाज जैद का चयन

विज्ञापन
मोहम्मद जैद। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला मेहमान शाह में रहने वाले नूर आलम के बेटे मोहम्मद जैद का अंडर-19 के उत्तराखंड कैंप के लिए चयन हो गया है। यहां बेहतर प्रदर्शन करने पर उनके क्रिकेट में कॅरिअर के रास्ते खुल जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के तक्षशिला पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले मोहम्मद जैद ने वर्ष 2021 में देहरादून के विद्यालय में प्रवेश लिया था। वह यहां इरफान के निर्देशन में तैयारी करते थे। देहरादून पहुंचने पर उन्होंने खेल जारी रखा। शानदार बल्लेबाज होने के चलते उत्तराखंड में अंडर-16 में उनका चयन हुआ। यहां जैद ने शानदार प्रदर्शन किया था।
उनके पिता नूर आलम ने बताया कि वर्तमान में जैद अंडर-19 के कैंप में पहुंच गए हैं। वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत अंडर-14 का ट्रॉयल दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें