फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरी खास से बरुआ तक भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध

Sat, 11 Apr 2015 06:31 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर निकाली जा रही पदयात्रा के दूसरे चरण में शनिवार को मदनापुर ब्लॉक में गांव बरी खास से लेकर बरुआ तक कांग्रेसियों ने पैदल मार्च किया। उन्होंने मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में नारेबाजी करके उसे वापस लेने की मांग दोहराई। साथ ही जनसंपर्क कर इस मुद्दे पर किसानों का समर्थन जुटाया।
विज्ञापन

पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से किसान, व्यापारी, नौकरी पेशा आदि सभी वर्ग परेशान हैं। मोदी सरकार की खोखली घोषणाओं और कथनी-करनी में अंतर जनता समझ चुकी है। प्रदेश की सपा सरकार भी बारिश से फसली नुकसान उठाने वाले किसानों की मदद नहीं कर पा रही है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सावित्री शर्मा ने कहा कि दोनों सरकारों केजन विरोधी रवैये को कांग्रेस सहन नहीं करेगी।
युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्र रिंकू ने कहा कि जिले में किसानों को भरपूर मदद देकर उनकी मौतों का सिलसिला रोकने के ठोस प्रयास नहीं किए गए तो युकां कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पदयात्रा के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम जयनाथ यादव को ज्ञापन दिया। पदयात्रा में शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, विनीत मिश्र, कृष्ण विनोद मिश्र, मुकेश श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, प्रशांत कठेरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें