शाहजहांपुर में कंपोजिट स्कूल अर्जुनपुर बरमौला में खेलकूद के विजेता को सम्मानित करते अतिथि। स्र
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा की बरमौला अर्जुनपुर में न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कंपोजिट विद्यालय बरमौला अर्जुनपुर ओवरऑल चैंपियन बना।
स्कूल में 100 मीटर दौड़ में सूर्यांश व शिवांगी प्रथम, मधु द्वितीय, अमित व ज्योति तृतीय रहीं। लंबी कूद में विनीत व मधु ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुलेख में प्राथमिक विद्यालय सिसौआ, प्राथमिक विद्यालय गुर्री, प्राथमिक विद्यालय सिसौआ छीतेपुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
विशेष प्रदर्शन कुश्ती में शान अली विजेता बने। कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय बरमौला अर्जुनपुर विजेता व प्राथमिक विद्यालय सिसौआ उप विजेता बना। इस मौके पर भगत सिंह रक्त सेवा मंच के मोनिश भगत सिंह, शिक्षक मोहम्मद मुबीन सिद्दीकी, सचिन अवस्थी, कौशल किशोर सक्सेना, सुरेंद्र कुमार सैनी मौजूद रहे। संवाद