फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली ने एसएस लॉ  कालेज को 2-0 से हराया

Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
खेलकूद - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबाल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहला मैच एसएस लॉ कालेज, शाहजहांपुर और महाराजा अग्रसेेन कालेज बरेली के मध्य हुआ। इसमें बरेली की टीम 2-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस केएल वर्मा तथा प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने महाविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी शुकदेवानन्द जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं शांति के प्रतीक कबूतर और मुक्ति तथा उन्नति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाकर संयुक्त रूप से किया। 
एसएम कॉलेज चंदौसी और विवेकानंद कॉलेज बिजनौर के बीच खेले गए, जिसमें विवेकानंद कॉलेज की टीम 2-0 से विजयी रही। आरएसएम कालेज धामपुर और राजकीय रजा कालेज रामपुर के बीच हुए मुकाबले में आर एस एम कालेज धामपुर की टीम विजयी रही। शाहूजैन कालेज नजीबाबाद तथा एकेडी कालेज बिजनौर के बीच हुआ मुकाबला 2-1 से शाहूजैन कालेज के पक्ष में रही। 
विज्ञापन

निर्णयक की भूमिका प्रेमपाल, सुरेंद्र, प्रशांत, धर्मेंद्र, अरूण तथा सचिन ने निभाई। विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक के रूप में डा. अरूण राना तथा डा. वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता में नरेंद्र शर्मा, डा. आरबीएस यादव, डा. गुरुप्रीत सिंह और डा. जितेंद्र चौधरी का योगदान रहा। 
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि डीआईओएस वर्मा ने खेलों पर जोर देते हुए कहा कि आर्थिक व तकनीकी उन्नति के साथ खेलों की प्रगति भी आवश्यक है। 
प्राचार्य डा. अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को खिलाड़ियों की पौधशाला के रूप में तैयार किया जाना चाहिए। खेल खिलाड़ी के व्यक्तित्व को संतुलित और अनुशासित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। 
इस मौके पर लेफ्टिनेंट डा. मधुकर श्याम शुक्ल, डा. अजीत चारग, डा. नलनीश चंद्र, डा. विशाल पांडेय, डा. अनुराग अग्रवाल, डा. प्रभात शुक्ल, डा. संजय वरनवाल, डा. आलोक मिश्र, डा. शालीन सिंह, डा. आदित्य कुमार सिंह, डा. एमके वर्मा, डा. राज बहादुर, डा. प्रशांत अग्निहोत्री, डा. विशाल पांडेय आदि मौजूद र    हे। संचालन डा. आदर्श पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें