शहर के मोहल्ला मेहमान शाह स्थित हजरत शहीद मीर के उर्स का कुलशरीफ हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दरगाह पर चादरपोशी की। उर्स का आगाज शनिवार सुबह नौ हुआ। इसमें पालिकाध्यक्ष और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने दरगाह पर चादर पोशी की। इस मौके पर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, हाफिज मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।