श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज (मुमुक्षु आश्रम) में चल रही तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का पुरस्कार वितरण के साथ आज समापन हो गया। रैली में प्रतिभागिता के हिसाब से बरेली, पीलीभीत और मेजबान शाहजहांपुर को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया गया। इन तीनों जनपदों की 12-12 टीमों ने प्रतिभाग किया था। चूंकि बदायूं की मात्र पांच टीमें ही थीं, इसलिए वह दूसरे स्थान पर रहा। इस तरह रैली में कुल 41 टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन पर मुख्य अतिथि कटरा के विधायक राजेश यादव, विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) शशि देवी शर्मा, पीलीभीत के डीआईओएस जेके वर्मा, रैली के संयोजक कमलाकर पांडेय, बीएसए राकेश कुमार आदि ने विजेताओं, निर्णायक मंडल के सदस्यों और सहयोगियों को शील्ड तथा अन्य पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सभी जनपदों की टीमों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
समापन समारोह का शुभारंभ अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात टीमों ने मार्चपास्ट के माध्यम से झांकियों का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों के क्रिया-कलापों का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया। मेजर अनिल मालवीय और जिला गाइड कैप्टन बेसिक दपिंदर कौर के संचालन में हुए समापन समारोह में सह संयोजक एवं मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व मुख्यायुक्त संतोष पांडेय ने स्वागत भाषण दिया। सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल तथा अन्य व्यवस्थाओं में जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सुशील सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर बेसिक निकहत परवीन, जिला संगठन कमिश्नर गाइड पंकज सक्सेना, हरिलाल शर्मा, सत्येंद्र मोहन शुक्ला, उमेश दीक्षित डॉ. प्रेमचंद्र, डॉ. श्वेता सिंह, बाबूराम भारती, राजाराम, राम नयन वर्मा, मो. कमर, महातम सिंह, पुष्पा गौतम, एमरसन लाल, अनंत वाजपेयी, प्रज्ञा मिश्रा आदि का योगदान रहा। इस मौके पर सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर पुष्पा वोरा, जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, राजेश चतुर्वेदी, मुन्ना लाल त्रिवेदी, जेएस गंगवार, शिक्षक नेता संजय सिंह, देवेश वाजपेयी, राजेश शर्मा, गौरव पांडेय, धनपाल शर्मा, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।