फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति रजिस्टर गायब होने की होगी उच्चस्तरीय जांच

Sat, 19 Dec 2015 07:30 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र अनुसूचित जाति जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल शनिवार को नगर विधायक एवं भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना और बसपा के एमएलसी जयेश प्रसाद से मिला। शिष्टमंडल ने दोनों जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर नगरपालिका परिषद कार्यालय से संपत्ति रजिस्टर गायब होने के मामले में उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। विधायक एवं एमएलसी ने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण को विधानसभा को उठाकर सरकार से जांच कराएंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के विभिन्न अनुभागों में भ्रष्टाचार और घोटालों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अनुसूचित जाति जनमोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरी नंदन स्वरूप ने गत माह सूचना अधिकार अधिनियम के तहत पालिका परिषद के ईओ को जन सूचनाधिकारी के नाते आवेदन देकर 13 बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी थीं। आरटीआई आवेदन के जवाब में ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर ने स्पष्ट किया कि संपत्ति रजिस्टर गुम हो गया है और इस बारे में पुलिस को भी अवगत कराया जा चुका है।
आरटीआई जवाब में ईओ राठौर ने यह भी स्पष्ट किया कि पालिका परिषद में संपत्तियों के उपलब्ध रिकार्ड से दूसरा संपत्ति रजिस्टर तैयार कराया जा रहा है। चूंकि शहर में बिखरी अरबों की संपत्ति का लेखा-जोखा रखने वाले रजिस्टर के गायब होने की जानकारी शासन को नहीं दी गई और शासन की अनुमति लिए बगैर दूसरा रजिस्टर बनाया जाने लगा, इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए जनमोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले दिनों लखनऊ राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन देकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने का अनुरोध किया था। जनमोर्चा नेता हरी नंदन स्वरूप की अगुवाई में शिष्टमंडल शनिवार को इसी प्रकरण में दोनों जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें