कैंट में फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते वित्त मंत्री। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। कैंट में एनसीसी कैंप में आयोजित उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट इंटर ग्रुप फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को बरेली ग्रुप की टीम ने आगरा को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने बताया कि 22 सितंबर से चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 ग्रुपों की टीम भाग ले रहीं हैं। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमों का फाइनल मुकाबला 30 सितंबर को होगा। इस मौके पर कर्नल आनंद शर्मा, सूबेदार मेजर सुनील रावत, लेफ्टिनेंट कौशल सिंह, लेफ्टिनेंट इमरान खान, लेफ्टिनेंट अलका मेहरा आदि उपस्थित रहे। संवाद