शाहजहांपुर के कैंट में ट्रॉफी के साथ खुशी मनाते खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। कैंट में उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट इंटर ग्रुप फुटबॉल प्रतियोगिता व दस दिवसीय एनसीसी शिविर का समापन हो गया। इस बीच फुटबाल के फाइनल मैच में बरेली ने लखनऊ को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
समारोह में ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर संदीप वर्मा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स ने रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को गति दी। नृत्य, गीत, मीनार बनाने के साथ नाटक की प्रस्तुति दी गई। ग्रुप कमांडर ने फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता बरेली को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से शुरू हुए कैंप में स्कूबा ड्राइविंग, शहीद संग्रहालय भ्रमण, रस्साकशी, साइकिल रैली, ड्रिल प्रतियोगिता, जागरूकता रैली समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं हैं। हारने वालों को गम नहीं करना चाहिए, क्योंकि हार के बाद ही जीत होती है। कमांडिंग अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा, एडम अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, सूबेदार मेजर सुनील रावत, लेफ्टिनेंट कौशल सिंह, लेफ्टिनेंट इमरान आदि मौजूद रहे।