फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश और अकीदत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ईद मिला दुन्नबी पर निकाला गया जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद मिलाद उल नबी के अवसर पर मंगलवार को रबी उल अव्वल की 12वीं तारीख पर हजरत मोहम्मद के पैदाइश का जश्न मनाया गया। इस दौरान 130 से 150 मोहल्लों से नात-ए-पाक के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग इस्लाम का ध्वज और तिरंगा लहरा रहे थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला ककरा कलां में सैय्यद शबाब मियां के नेतृत्व में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश शानो शौकत से मनाई गई। अमन का पैगाम देते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जगह-जगह पर जुलूस का स्वागत करते हुए लंगर तकसीम किया गया। ईद मिलादुन्नबी पर मोहल्ला ककरा कलां से छोटी मस्जिद से सैय्यद शबाब मियां कयादत में परचम कुशाई के साथ जुलूस का आगाज हुआ। नौजवान नात पढ़ते हुए चल रहे थे।
बड़ी ईदगाह के गेट पर दुआ में सैय्यद शबाब मियां ने पैगंबर इस्लाम की शान में कहा कि हमारे नबी किसी एक कौम के नहीं, बल्कि सारे आलम के नबी हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। जुलूस छोटी मस्जिद से ईदगाह गेट तक निकाला। बड़ी संख्या में लोग छतों पर जमे रहे। मस्जिदों को रंगबिरंगी रोशनी व फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

मोहल्ला एमनजई जलालनगर स्टेशन के सामने नूरी मस्जिद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जलसे में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान शामिल हुए। दावते इस्लामी के हाजी हाफिज अनीस अत्तारी, रिजवान अहमद, मुजीब खां, फहीम इदरीसी, खालिद अत्तारी, मो. शाहनवाज, रफ़ी खां, सलीम खां, फरमान, फ़िरोज इदरीसी, अलीम कुरैशी, अफ़रोज खां, वाहिद अली आदि मौजूद रहे।
पुवायां। खुटार के गांव नरौठा देवीदास में नूरी मस्जिद के पास से शुरू हुआ जुलूस सरताज बरकाती के आवास पर संपन्न हुआ। जुलूस में मस्जिद के इमाम हाफिज हिसाबुददीन, सदर शब्बीर अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सरताज बरकाती, मौलाना शहनवाज बरकाती, मौलाना आबिद रजा, बसरुद्दीन बरकाती, इरफान बरकाती, नफीस रजा बरकाती, नौशाद रजा, हाजी छेदा मंसूरी, ताज मोहम्मद ठेकेदार, मुस्ताक बरकाती, डॉ. जनीफ बरकाती, डॉ. रियासुद्दीन मंसूरी, वली मोहम्मद, बजहुल, मोहम्मद हामिद, मोहम्मद उस्मान बाबा, असलम बरकाती, मोहम्मद शरीफ मंसूरी, सिराज अहमद, शमशुल हसन आदि का सहयोग रहा।
तिलहर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मंगलवार की सुबह मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित मदरसा शमसिया फैजाने हातिम से काजी शहर मोहम्मद अकरम और शहर इमाम शद्दन मियां की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। समापन पर मौलाना जुबेर अहमद और मौलाना मुफ्ती याद अली ने तकरीर की। सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, हाफिज अकील अहमद, हाफिज इदरीश रजा, गुलाम अहमद रजा, हाफिज नसीम, हाफिज जाहिद, हाफिज सरताज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें