फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जयंती पर गूंजा बापू का प्रिय भजन-रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम

विज्ञापन
गांधी जयंती पर महापुरुषाें के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के चित्रों और प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। टाउन हॉल स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम का गायन किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सफाई कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। जिला सहकारी बैंक के अटल सभागार में चेयरमैन डीपीएस राठौर और बीएसए कार्यालय में बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई।
जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम हुआ। जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधिक साक्षरता एवं जागरूकता संगोष्ठी में गांधी जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी मोहम्मद रिजवान, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार तृतीय, अपर जिला जज सुरेश शर्मा और प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह मौजूद रहीं।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण कराई। एसपी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया।
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पीबी सिंह, आर्य महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सुरचना त्रिवेदी, जय भारत संस्था के कार्यक्रम में एसडीएम सदर अतुल सिंह और अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में समाजसेवी राजू बग्गा तथा डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता दिवस के तहत स्काउट-गाइड और रेलवे अधिकारियों ने जागरूकता रैली निकाली। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष तनवीर खां और कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने महात्मा गांधी को नमन किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अवधेश सक्सेना के नेतृत्व में श्रमदान किया गया।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धा से मनाई गई जयंती

ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिलहर कोतवाली में सीओ विदुष सक्सेना, तहसील सभागार में एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव, ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख कविता यादव और नगर पालिका परिषद में चेयरमैन हाजरा बेगम ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन डॉ. पूजा कसाना की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। जलालाबाद ब्लॉक के पीएम श्री संविलियन विद्यालय सिकंदरपुर अफगानान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने पुवायां के गांव महुआ पाठक स्थित स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गांधी जयंती पर महापुरुषाें के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठ

गांधी जयंती पर महापुरुषाें के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठ

गांधी जयंती पर महापुरुषाें के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठ

गांधी जयंती पर महापुरुषाें के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें