शाहजहांपुर। भाईचारा जनकल्याण ट्रस्ट के नेतृत्व में बैंक सखियों ने अपनी समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अपूर्वा सिंह को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ के ईको गाॅर्डन में धरना प्रदर्शन के बाद लौटने पर ब्लॉक स्तर पर सखी कैडर की महिलाओं को पांच वर्ष की कार्यकाल पॉलिसी के नाम पर कार्य से हटाने का भय दिखाकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैंक सखियों ने पांच वर्ष की कार्यकाल पॉलिसी लागू होने की तिथि और नियम स्पष्ट करते हुए शासनादेश की प्रति उपलब्ध कराने तथा सभी सखी कैडर की महिलाओं को नियुक्ति पत्र देने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोशनी सिंह, सुनीता, राखी, बबिता, ममता आदि मौजूद रहीं।