शाहजहांपुर। अगले चार दिनों तक बैंक से संबंधित कोई भी काम नहीं हो पाएगा। 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है, तो 14 को रविवार है। दोनों दिन अवकाश रहेगा। वहीं 15 व 16 मार्च को बैंक कर्मचारी की प्रस्तावित हड़ताल है। जिस कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में शनिवार से लेकर मंगलवार तक बैंक से संबंधित कोई काम नहीं हो सकेगा। लेनदेन के लिए लोगों को एटीएम पर निर्भर रहना होगा।
अग्रणी बैंक प्रबंधक सीएस जोशी ने बताया कि बैंकों में अवकाश और हड़ताल को ध्यान में रखकर सभी बैंकों को निर्देशित कर दिया गया है एटीएम में नकदी की कमी न रहे।