फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने बीओबी अधिकारियों कर्मचारियों पर लगाया आरोप

Mon, 19 Oct 2015 10:58 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना को जनपद में झटका लगा है। इस बाबत सांसद कृष्णा राज ने स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों और कर्मचारियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना के तहत ऋण न देने पर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
बता दें कि बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना लागू की है। योजना के माध्यम से निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए शिशु ऋण, किशोर ऋण और तरुण ऋण नामक योजनाएं संचालित की गई हैं। इन ऋणों के माध्यम से बेरोजगारों युवा दुकानों के लिए ऋण लेकर अपना छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आरोप है कि बैंकों की उदासीनता के चलते यह योजना अभी तक गति नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के मीडिया प्रभारी राम बरन सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त होने पर सांसद ने बैंक ऑफ बड़ौदा के उच्चाधिकारियों से ऋण आवंटन संबंधी जानकारी मांगी है। कृष्णा राज ने पीएम मोदी को पत्र भेजकर जनपद में हो रही योजना की दुर्दशा से अवगत कराते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है, ताकि योजना का लाभ पात्रों को मिल सके। सांसद ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि उन्होंने कई बार बॉब के उच्चाधिकारियों से इस बाबत पूछा भी, लेकिन कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं किया गया। सांसद ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें