एसपी आरपीएस यादव ने बैंकों के आसपास हो रही वारदातों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में बैंक मैनेजरों के साथ हुई मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की।
एसपी ने जिले की सभी बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस लाइंस में बैंक मैनेजरों की मीटिंग बुलाई। इस दौरान उन्होंने बैंक के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने, सायरन को ठीक रखने, सुरक्षा कर्मियों की मुश्तैदी और संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने आदि के बारे में विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि बगैर बैंक प्रबंधन के सहयोग से पुलिस अपराधियों पर नजर नहीं रख सकती है। सभी के सहयोग से ही बैंक के आसपास होने वाली वारदातोें को रोका जा सकता है। मीटिंग में बड़ी संख्या में बैंक मैनेजर मौजूद रहे।