मोहल्ला उम्मरपुर के रहने वाले कासिफ खान पुत्र बब्बन खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायती पत्र भेजकर बैंक प्रबंधक पर जन धन योजना के खाते खोलने से इंकार करने का आरोप लगाया हैै।
बैंक आफ बड़ौदा के बीसी कासिफ खान का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर बीओबी ने उनका काम रोक दिया था, किंतु उनके पास पूर्व के जो खाते पेंडिग में थे उन्हें बैंक से कई बार कहने के बाद भी नहीं खोला गया। प्रबंधक से बात करने पर उन्होंने कहा कि मोदी की योजना तो तमाशा थी। उन्हें अपना नाम गिनीज बुक मेें लिखाना था। इसकी रिकार्डिंग भी शिकायतकर्ता ने पीएमओ को भेजी है। बीओबी के मुख्य प्रबंधक टीएस राठी ने उपरोक्त आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उक्त शिकायत कर्ता को बीसी से हटा दिया गया है। इसलिए वह मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है।