फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीना के जन्मदिन पर उड़ाए गुब्बारे, बच्चों ने केक काटा

विज्ञापन
खुटार के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत ​शिक्ष
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में मिशन शक्ति यूनिसेफ किरदार मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में केक काटकर बच्चों को वितरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए दिव्या गुप्ता ने शिक्षिकाओं के साथ बच्चों को नींबू पानी वितरित करते हुए आयरन की गोलियां खिलाईं। इसके बाद मीना के जन्मदिन पर गुब्बारे उड़ाकर खुशी जताई गई। बालिकाओं के साथ केक काटकर टॉफियां वितरित कीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका निकहत परवीन, दपिंदर कौर, मीरा सिंह, साइमा तरन्नुम, शालिनी मिश्रा, वर्षा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मीना और प्रेरणादायक गीत गाए
खुटार। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को मीना दिवस मनाया गया। शुभारंभ मीना सभा में मीना गीत और प्रेरणादायक गीत के माध्यम से हुआ। शिक्षकों ने मीना मंच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मीना दिवस हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा, उनके अधिकारों और समाज में उनकी समान भागीदारी के लिए जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता हुई और प्रदर्शनी भी लगाई गई। केक काटकर मीना का जन्मदिवस भी मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार मीना का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। बाद में छात्राओं ने नाटक के माध्यम से नशा नहीं करने का संदेश दिया। छात्राओं ने तरह-तरह के स्टाल भी सजाए। मुख्य अतिथि विधायक सलोना कुशवाहा ने वार्डन शिवा कुशवाहा के साथ स्टालों का निरीक्षण कर छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। संवाद

खुटार के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत शिक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें