उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड के बैनर तले बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीआईओएस और बीएसए ने गुब्बारे उड़ाकर छात्र-छात्राओं को शांति का पैगाम दिया।
खिरनीबाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ के समक्ष हुए कार्यक्रम में संगठन के जिला मुख्यायुक्त एवं डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा और बीएसए राकेश कुमार ने शांति का संदेश लिखे गुब्बारे और प्रतीक चिन्ह उड़ाकर छात्र-छात्राओं को शांति का पैगाम दिया। इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर और जिला ट्रेनिंग कमिश्नर निकहत परवीन एवं जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने मैसेंजर ऑफ पीस का चिन्ह बनाकर नगर में शांति मार्च भी निकाला, जिसे बीएसए राकेश कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान उन्होंने राहगीरों और दुकानदारों को आपसी भाईचारा कायम रखते हुए शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम में आशीष, पंकज, हनी सिंह, फैराज, शरीफ, यश, ऋषिकांत, अजय, सुमित, अरबाज, सत्यम, विकास, विशाल, जैद, पूनम, सुषमा, रानी, आकांक्षा, निशा, अर्शी, रेशमा, रोली, लक्ष्मी, निशा परवीन, मुस्कान, खुशबू, रिमझिम आदि स्काउट्स-गाइड्स शामिल रहे।