किसानों ने बुधवार को भाकियू के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर गांव जरीनपुर में तारापुर तिराहा पर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पंचायत की। इस दौरान करीब सवा घंटे फर्रुखाबाद, जलालाबाद, बदायूं रोड पर जाम लगा रहा। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर किसानों ने उन्हें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के बाद जाम खोला।
सुबह करीब दस बजे किसानों ने तारापुर तिराहे पर जाम लगाकर पंचायत की। इसमें मंडल उपाध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। किसान बाढ़, सूखा, बिजली की कटौती और सरकारी मुआवजे को लेकर परेशान हैं, लेकिन सरकारी नुमाइंदे आश्वासन देकर अन्नदाता को भूखों मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पंचायत को अजय प्रताप सिंह, रिटायर्ड शिक्षक सुरेशचंद्र शर्मा, मीर युसुफ जई, ओमपाल शर्मा, विनोद बाबू आदि ने भी संबोधित किया।
मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे जाम की सूचना पर एसओ प्रभुकांत मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसान एसडीएम के आने तक जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। एसडीएम भरतलाल सरोज और सीओ आदेश त्यागी के आश्वासन पर लगभग सवा 11 बजे जाम खोला गया। उन्होेेेंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बेमौसम बारिश से नष्ट हुई रबी फसल का मुआवजा दिए जाने, गन्ने का बकाया भुगतान करने, बाढ़ से प्रभावित गांवों को बचाए जाने को रामगंगा तटबंध निर्माण, सीएचसी में स्टाफ की तैनाती तथा बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष जयेंद्र सिंह, तहसील प्रभारी प्रशांत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष उदयवीर सिंह, महासचिव ब्रह्मप्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
भाकियूू जिला उपाध्यक्ष अजयप्रताप सिंह, सुरेश चंद्र्र शर्मा, ओमपाल शर्मा, मीर युसुुफ जई आदि ने एसडीएम से कहा कि 10 अक्तूबर तक बेमौसम बारिश से हुुए नुकसान के मुआवजे के चेक नहीं मिलनेे पर भाकियू फिर जाम लगाकर आंदोलन करेगी।
जलालाबाद तहसील मेें किसानों को रबी फसल नुकसान का मुुआवजा देने के लिए लगभग एक करोड़ की धनराशि शासन सेे प्र्राप्त हुुई है, जो शीघ्र ही किसानों में वितरित कर दी जाएगी।
भरतलाल सरोज, एसडीएम जलालाबाद