शाहजहांपुर। बजरंग दल शाहजीपुर महानगर की ओर से हुतात्मा दिवस पर रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति ने भारत माता के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी गंगवार, ब्लड बैंक के सह प्रभारी सवाहत हुसैन और प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
किशन प्रजापति ने कहा कि पूरे देश का गौरव भगवान राम हैं और उनके आदर्शों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सह मंत्री प्रदीप प्रजापति और राहुल कनौजिया मौजूद रहे। संवाद