फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद में आधुनिक बस अड्डे का काम पूरा, अगले माह होगा हस्तांतरण

विज्ञापन
जलालाबाद का रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर के बस अड्डे का करीब सवा साल से चल रहा आधुनिकीकरण और सुंदरीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। निर्माण एजेंसी अगले माह नए भवन को परिवहन विभाग को हस्तांतरित करेगी। बस अड्डा बंद होने के कारण लंबे समय से परेशान यात्रियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य के चलते अड्डे से बसों का संचालन बंद था और सभी बसें बरेली हाईवे से संचालित हो रहीं थीं। हाईवे पर यात्रियों को बसों में चढ़ने-उतरने में परेशानी होती थी। गर्मी और बरसात के दौरान यात्रियों को खुले में बसों का इंतजार करना पड़ता था।

सीएंडडीएस के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण संबंधी सभी काम पूरे हो चुके हैं। केवल सेल्फी प्वाइंट का निर्माण शेष है, जो अतिक्रमण हटने के बाद कराया जाएगा। अगले माह भवन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


5.26 करोड़ रुपये से हुआ पुनर्निर्माण

बस अड्डे का भवन जर्जर और सुविधाविहीन हो चुका था। विधायक हरिप्रकाश वर्मा के प्रयास से जून 2025 में इसके पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 5.26 करोड़ रुपये मंजूर किए। 16 अगस्त 2025 को भूमि पूजन के बाद काम शुरू हुआ। पुराने भवन को ध्वस्त कर दो मंजिल के नए भवन और दो गेट का निर्माण किया गया। परिसर को ऊंचा करने के साथ बसों के खड़े होने की व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, शौचालय, यात्रियों के बैठने, पेयजल, बिजली और कैंटीन जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही लोगों को बस अड्डे का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें