फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज पब्लिक स्कूल में मेधावी सम्मानित

Mon, 01 Jun 2015 11:50 PM IST
मकसूदापुर/बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज पब्लिक स्कूल मकसूदापुर के सीबीएसई हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सोमवार को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान बच्चों को आगे की पढ़ाई के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य अमिता बरार ने 10 सीजीपीए लाने वाले अमन गुप्ता, कृष्णा सिंह, 9.8 सीजीपीए लाने वाली हरसिमरनजीत कौर, हर्षित वर्मा, 9.2 सीजीपीए लाने वाली श्रुति वर्मा, गगनदीप सिंह, नेहा सिंह को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूल में इस वर्ष पहली बार हाईस्कूल की कक्षाएं लगाई गई थीं। कुल 18 बच्चों में सभी अच्छे अंकों से पास हुए हैं। इसके लिए शिक्षक और बच्चे बधाई के पात्र हैं। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चे आगे भी इसी प्रकार मेहनत से पढ़ाई कर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करें।
नीतू वर्मा ने बच्चों को आगे की पढ़ाई के टिप्स देते हुए कहा कि विषय को पढ़ने के साथ ही समझना भी जरूरी है, केवल रट्टा लगाने से सफल नहीं हुआ जा सकता है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आशी दुबे, मनीष श्रीवास्तव, आसिमा बरार, प्रिया मित्तल, अमरजीत सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें