शाहजहांपुर। घर की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करने के आरोपी की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के खिलाफ इस मामले के अलावा सात अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है।
विज्ञापन
अभियोजन के अनुसार, 23 मई 2026 की रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में रामकुमार के घर के कमरे की दीवार तोड़ दी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत 3500 रुपये चोरी कर लिए थे। आरोपी पर गिरोह बनाकर घरों में चोरी करने का भी आरोप है।
मामले में आरोपी सात नवंबर से जिला कारागार में निरुद्ध है। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए जमानत देने की मांग की थी। वहीं, अभियोजन अधिकारी ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि रिहा होने पर आरोपी दोबारा अपराध कर सकता है। मामले की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम अवंतिका प्रभाकर ने 21 नवंबर को आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।