फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में सुदामा स्कूल की शिप्रा ने फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 65वीं प्रादेशिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शिप्रा गुप्ता ने अंडर-19 (सीनियर) वर्ग में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रादेशिक विजेता बनने पर शिप्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। विजेता बनकर लौटी शिप्रा गुप्ता को डीआईओएस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और बधाई दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने बताया कि 23 से 25 सितंबर तक हरदोई में हुई प्रादेशिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में उनके कॉलेज से मंडलीय प्रतियोगिता की विजेता शिप्रा गुप्ता, श्रेया सक्सेना, जाह्नवी गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता और अंजुल वर्मा ने अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग के लिए प्रतिभाग किया था, जिसमें शिप्रा गुप्ता ने विजयी अभियान जारी रखते हुए पहले सैफई की अंकिता यादव को 15-7, फिर दूसरे मैच में प्रयागराज की चंद्रा को 15-10 तथा अंतिम फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की ही अनन्या को 15-9 से पराजित कर बरेली मंडल का परचम फहराया।
बृहस्पतिवार को डीआईओएस पंकज पांडेय ने जिला व्यायाम शिक्षक कैप्टन राम कुमार के साथ विजेता खिलाड़ी शिप्रा और व्यायाम शिक्षिका ऋतु अरोड़ा को सम्मानित किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं। शिप्रा गुप्ता की सफलता पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रबंधक शशिबाला गुप्ता समेत स्टाफ के सदस्यों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें