माध्यमिक कॉलेजों की जनपदीय बैडमिंटन और टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग कॉलेजों में किया गया।
देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य केशव चंद्र मिश्र और वर्तमान प्रधानाचार्य ललित मोहन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालक सब जूनियर वर्ग में सूरज वर्मा, युगल वर्ग में विकास गुप्ता और हर्ष सक्सेना, सीनियर एकल वर्ग में मो. इकबाल, युगल में ओमेश सिंह, शिखर तिवारी तथा बालिका सीनियर वर्ग में अनामिका, युगल में तराना और शिखा तथा सब जूनियर वर्ग में रमनदीप कौर और युगल में काजल गुप्ता तथा शिवानी गुप्ता विजयी रहीं। प्रतियोगिता संपन्न कराने में अंग्रेज सिंह, रत्नेश शुक्ला, योगेंद्र सिंह, पच्चा लाल, गंगाराम प्रेमी, वंदना चौरसिया, बेनजीर इरम, महजबीं खान, राम कुमार आदि का योगदान रहा।
उधर, मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज में टीटी प्रतियोगिता हुई, जिसमें सिर्फ मेजबान टीम ही उपस्थित रही। अन्य कोई टीम नहीं पहुंचने से उसे ही विजेता घोषित कर दिया गया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र की देखरेख में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जो टीम तैयार की गई, उसमें सीनियर एकल वर्ग में मो. इकबाल, युगल में विकास वाजपेयी और हर्षवर्धन राठौर तथा सब जूनियर वर्ग में एकल में अभिषेक शर्मा और युगल में अनूप कुमार और अभिषेक कुमार शामिल रहे। टीम चयन में पच्चालाल, जयवीर सिंह, नीरज कुमार, विनोद कुमार का योगदान रहा।