फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बदायूं के ग्रामीण की अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Mon, 21 Apr 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक कैलाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : kathua
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 40 वर्षीय कैलाश की शनिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जयपाल ने बताया कि छोटे भाई कैलाश ने अपनी बेटी आरती की शादी बरेली के एक युवक के साथ की थी। बेटी की मौत हो गई थी। भाई कैलाश ने बेटी के ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। ससुराल वाले जमानत की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपील दायर की थी। इसलिए भाई कैलाश आठ अप्रैल को अपने वकील के साथ आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कराने के लिए प्रयागराज गए थे।
जयपाल ने बताया कि वकील अपने घर पहुंच गए, लेकिन भाई नहीं लौटे। वकील से जाकर पूछा तो उन्होंने कह दिया कैलाश शाहजहांपुर में ट्रेन से पानी पीने के लिए उतरे थे। इसके बाद भाई कैलाश की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। भाई की थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जयपाल ने बताया कि शनिवार को पुलिस से सूचना मिली कि कैलाश शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। यहां आए तो भाई की मौत हो चुकी थी। जयपाल ने बताया कि भाई के साथ कोई अनहोनी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। वहीं, मृतक की पत्नी विमला, बेटी भारती और स्वाती का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
जलालाबाद पुलिस ने कराया था भर्ती
-कैलाश दो-तीन दिन पूर्व जलालाबाद थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद हाईवे पर गुनारा गांव के पास सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिले थे। उनके माथे पर चोट थी। जलालाबाद थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि कैलाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपना नाम-पता बताया था। परिजनों को सूचना भिजवा दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें