फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के गुणों को यादकर मनाई पुण्यतिथि

Sat, 16 Jan 2016 11:11 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता जितेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया और सभा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को यादकर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला कार्यालय पर सभा करने के बाद उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद की 15वीं पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि जितेंद्र प्रसाद हमेशा विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाएंगे, उनके नाम से देश में जिले को पहचान मिली है। ईमानदारी और बेवाक शैली ही उनकी पहचान थी। उन्होंने हमेशा बिना किसी भेदभाव के काम किया और राजनीति के शिखर तक पहुंचे। पूर्व विधायक चेतराम ने कहा कि बाबा साहब कुशल राजनीतिज्ञ के साथ अच्छे नेतृत्वकर्ता थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां नेे कहा कि बाबा साहब ने अपनी नीतियों और उसूलों से कभी समझौता नहीं किया।
इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में उनके आवास परिसर में समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके धर्मेंद्र दीक्षित, सुहेल बेग, रजनीश गुप्ता, विनीत मिश्र, भूपेंद्र सिंह, शाहिद अनवर कुरैशी, रोहित सिंह, मुजीब उर रहमान खां, हृदयेश पांडेय, केबी मिश्रा, अनीस खां, अदीब अहमद, अतित बागी, राकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, अश्वनी द्विवेदी, रवि कैथवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें