फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ मंदिर में पेटीएम से दान लेना शुरू

Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया स्कीम को आगे बढ़ाने के लिए अब धार्मिक स्थलों को भी केशलैस करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के प्रमुख बाबा विश्वनाथ मंदिर में पेटीएम व्यवस्था शुरू की गई। इस अवसर पर व्यवसायी सुभाष अरोड़ा ने मंदिर समिति को हाईफाई मोबाइल और पेटीएम सेट भेंट किया। वंदना एक्सक्लूसिव के स्वामी संजय अग्रवाल ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को पेटीएम संचालित करने की जानकारी दी और उसी के माध्यम से दान देने का आग्रह किया। शंकर ज्वैैलर्स केे मालिक रवि सिंह ने पेटीएम से 101 रुपये का दान करके इस सेवा का शुभारंभ किया। मंदिर में पेटीएम शुरू होने पर समिति के अध्यक्ष विजय तुली ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंत्री प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केदारनाथ खंडेलवाल, राकेश गुप्ता, रामकुमार गुप्ता समेत मंदिर के पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें