फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से मजदूर की मौत, हंगामा

Sun, 01 Dec 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक सुभाष का फाइल फोटो
विज्ञापन
रोजा। गांव रौसर कोठी में नल की मरम्मत के दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू जाने पर चीनी मिल के मजदूर की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन न हटने तक पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद अधिकारी उन्हें समझाने के लिए जुटे थे।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी निवासी सुभाष (35 वर्ष) चीनी मिल में मजदूरी करते थे। वह दोपहर में खाना खाने के लिए चीनी मिल से अपने घर आए थे। घर के भीतर लगे हैंडपंप में कुछ खराबी आ गई। सुभाष नल को खोलकर सरिया निकाल रहे थे। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से सुभाष को करंट लग गया। झुलसने से उनकी मौत हो गई। मजदूर की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि वे घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन से काफी परेशान हैं। लाइन काफी नीचे है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। विद्युत निगम को करीब 15 प्रार्थनापत्र ग्रामीणों ने लाइन हटाने के लिए दिए हैं, लेकिन बिजली निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते सुभाष की जान चली गई। सुभाष के परिवार में पत्नी रूपा और बेटा युवराज है।
विज्ञापन

सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे हाईटेंशन लाइन हटने के बाद पोस्टमार्टम कराने की बात पर अड़ गए। पुलिस की सूचना पर तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना, एसडीओ विद्युत निगम एचएल गुप्ता मृतक के परिवार वालों से वार्ता करने पहुंचे। एसडीओ एचएल गुप्ता ने बताया कि सर्वे का कार्य कराया जाएगा। अतिशीघ्र हाईटेंशन लाइन को हटवा दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि परिवार वालों पोस्टमॉर्टम कराने के लिए समझाया जा रहा है।

मृतक सुभाष का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें