फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाबा गरीबदास मंदिर परिसर चराईं के मेले से दिनभर रहा गुलजार

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा ​​स्थित बाबा गरीब दास मंदिर परिसर में आयोजित चराईं मेला में ढोल की थाप पर गीत गात - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बाबा गरीब दास मंदिर परिसर बुधवार को दिन भर चराईं के मेले से गुलजार रहा। इस मौके पर हुरियारों की टोली ने ढोल की थाप पर फाग गीतों का गायन किया और सभी को गले मिलकर होली की बधाई दी। मेले में बच्चों समेत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने पहले परिसर में बने बाबा गरीब दास, मां काली और हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका और बाद में मेले में लगीं दुकानों पर खरीदारी की। मेले में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जैतीपुर की ब्लाॅक प्रमुख के पति राजीव कश्यप, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सर्वेश कश्यप, विनोद कुमार वर्मा, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें