फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किताबों के हो रही  ‘बा’ स्कूल में पढ़ाई

Fri, 26 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
‌किताबें - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुवायां और सिंधौली के कस्तूरबा गांधी (बा) आवासीय स्कूलों में केवल कापियों से पढ़ाई कराई जा रही है। छात्राओं को अगस्त में भी किताबें नहीं मिल सकी हैं। एसडीएम ने निरीक्षण के बाद डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम जयपाल सिंह ने पहले पुवायां के बा स्कूल का निरीक्षण किया। यहां दर्ज सौ छात्राओं में मात्र 46 छात्राएं ही उपस्थित पाई गईं। छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं कराना पाया गया। छात्राओं के पास कापियां मिलीं, लेकिन किताबें नहीं पाई गईं। छात्राओं ने बताया कि अभी तक पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। रसोईघर के निरीक्षण में भोजन में मानक के अनुरूप मसाले, तेल आदि का प्रयोग किया जाना पाया गया। एसडीएम ने प्रभारी वार्डन को निर्देश दिए कि जो छात्राएं अनुपस्थित चल रहीं हैं, उनके अभिभावकों को नोटिस देकर उपस्थित शत प्रतिशत कराई जाए। 
इसके बाद एसडीएम ने सिंधौली के बॉ स्कूल का निरीक्षण किया। यहां रसोईघर में गंदगी मिली और मक्खियां भिनभिनाती पाई गईं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए रसोईघर में साफ सफाई रखने और मुख्य दरवाजे पर जाली लगवाने के निर्देश दिए। यहां 23 छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं। बाथरूम ठीक नहीं मिला और बच्चों के सोने के तख्त कम, गद्दे पुराने पाए गए। स्कूल में बाउंड्री बाल नहीं होने पर तार लगवाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि दोनों स्कूलों के निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें