फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का प्रतिनिधि बताकर  अस्पताल में किया हंगामा

Fri, 26 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक ने खुद को मंत्री का प्रतिनिधि बताकर जमकर हंगामा किया। युवक ने सीएमएस और फार्मेसिस्ट से भी अभद्रता की, जिससे नाराज होकर फार्मेसिस्टों ने दवाई का वितरण बंद कर दिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराया। काफी देर चले हंगामे की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

कांट क्षेत्र के एक गांव का एक युवक दिन में करीब 12 बजे किसी व्यक्ति को जिला अस्पताल में दवाई दिलाने पहुंचा। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह युवक दवाई के काउंटर पर पहुंचा और डॉक्टर की लिखी हुई पर्ची देकर एक फार्मेसिस्ट से दवाई मांगने लगा। पर्ची में लिखावट समझ में नहीं आने पर फार्मेसिस्ट ने उससे मरीज वाला पर्चा मांगा। इसी बात से वह युवक बौखला गया और खुद को मंत्री का प्रतिनिधि बताकर हंगामा करने लगा। फार्मेसिस्ट के विरोध करने पर उस युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। नाराज फार्मेसिस्टों ने दवाई का वितरण बंद करके डिसपेंसरी में ताला लगा दिया। देखते-देखते की मौके पर मरीजों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद वह युवक सीएमएस के ऑफिस में पहुंचा और सीएमएस से अभद्रता करने लगा। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना कर दी। उधर, अस्पताल के सभी फार्मेसिस्ट काम बंद करके सीएमएस कार्यालय के पास पहुंच गए। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे और कोतवाली इंस्पेक्टर आरएन चौधरी पहुंच गए। वह युवक पुलिस के एक दरोगा से भी भिड़ने लगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह से उस युवक को शांत कर जिला अस्पताल से बाहर भेजा। उस युवक के हंगामा करने की वजह से करीब दो घंटे अस्पताल का कार्य बाधित हुआ, जिससे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
इंस्पेक्टर कोतवाली आरएन चौधरी के मुताबिक युवक को समझाकर शांत कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें