फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग के छात्र ने दी जान: व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा ये शब्द... फिर फंदे से लटक गया कृष्णा

Thu, 16 Jan 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में लखीमपुर खीरी के रहने वाले छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह बीएससी नर्सिंग कर रहा था। तीसरे सेमेस्टर में फेल हो गया था। इसके बाद उसने जान दे दी। 
विज्ञापन
कृष्णा गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में नर्सिंग छात्र कृष्णा गुप्ता (20 वर्ष) ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक वह तीसरे सेमेस्टर में फेल होने के चलते परेशान था। बृहस्पतिवार को उसने व्हाट्सएप पर एंड लिखकर स्टेट्स लगाया। इसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ कस्बा निवासी विनीत गुप्ता का पुत्र कृष्णा गुप्ता फ्लोरेंस नाइटिंगल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के दूसरे वर्ष के तीसरे सेमेस्टर का छात्र था। तीसरे सेमेस्टर में वह फेल हो गया था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को छात्रों को कॉलेज में बुलाया गया था। फेल होने से हताश होने पर कृष्णा समारोह से निकलकर चौक कोतवाली के मदराखेल स्थित अपने किराये के कमरे में पहुंच गया। उसने अपने व्हाट्सएप के स्टेट्स पर एंड लिखा। 

विज्ञापन

सहपाठी छात्रों ने उसका स्टेट्स देखा तो अनहोनी की आशंका में तुरंत उसके कमरे पर पहुंचे। बाहर से अंदर झांका तो उसका शव लटका हुआ था। कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रों ने उसे उतारा और सीपीआर दी। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दी। परिजन शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें