फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीजगंज-भरगवां रोड के लिए शासन जाएगा प्रस्ताव

Sat, 25 Apr 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीजगंज से भरगवां होते हुए पसगवां तक मार्ग के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को जल्द भेजा जाएगा। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को हुई जिला उद्योग बंधु समिति एवं कानून तथा सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक में आम सहमति से यही निर्णय किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राइस मिलर्स ने लंबित बिलों के भुगतान, बारदाना मद में धनराशि की कटौती और सूखन में पर्याप्त छूट नहीं दिए जाने आदि मुद्दे उठाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान मंडलीय अधिकारियों से कराएं। यदि इसमें कोई दिक्कत आती है तो मई के पहले सप्ताह में त्रिपक्षीय बैठक बुलाकर समाधान कराया जाएगा।
बरेली मोड़ से गरई नाले तक जल भराव की समस्या उठने पर सदर क्षेत्र के एसडीएम जयनाथ यादव ने स्पष्ट किया कि इसके लिए करीब दस किमी लंबा नाला बनवाया जाना है और उसे बनवाने में काफी धनराशि खर्च होगी। इस पर डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नाला का इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। जमौर औद्योगिक आस्थान में बिजली ट्रिपिंग की समस्या रखे जाने पर डीएम ने पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन को गड़बड़ी ठीक कराने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियोें समेत अनिल गुप्ता, विवेक अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, कृष्ण कुमार गर्ग, किशन अग्रवाल, विश्वमित्र तलवाड़ आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें